अयोध्या।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या के तत्वाधान में कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मात्स्यकी महाविद्यालय के द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस 13 फरवरी 2022 को ग्राम गाडोली की महिलाओं को महाविद्यालय में आमंत्रित कर दुग्ध एवं मत्स्य मूल्यवर्धित उत्पाद प्रदर्शन एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिष्ठाता डॉ पी एस प्रमाणिक द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को दुग्ध एवं मछलियां के विभिन्न प्रकार के मूल्यवर्धक उत्पादों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में डॉ लक्ष्मी प्रसाद ने सरोजनी नायडू के जीवन परिचय पर व्याख्यान किया। श्री सुनील कांत वर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को महिलाओं की पौराणिक एवं आधुनिक समाज निर्माण में भूमिका के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में महिलाओं की देश एवं समाज निर्माण में भूमिका के बारे में डॉ ज्योति सरोज ने प्रतिभागियों को बताया। कार्यक्रम में महिलाओं को दूध से बनाने वाले विभिन्न प्रकार के उत्पादों के के बारे में पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय की डॉ रूमा देवी ने महिलाओं को बताया। मछलियों से बनाने वाले विभिन्न उत्पादों के बारे में डॉ सुमित कुमार ने बताया और उनको बनाने कि विधि भी बताई। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ सी पी सिंह का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मत्स्य प्रक्षेत्र, डेयरी व उद्यान नर्सरी का भ्रमण भी कराया गया। कार्यक्रम का धन्यवाद संबोधन डॉ शकीला खान ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के अनिल कुमार, सुभाष चंद्र, पुष्पेंद्र एवं पी जी छात्र शुभम, अंशिका, आशीष, हिमांशु और खूब सिंह आदि का भी योगदान रहा।
सम्बंधित खबरें
-
गोरखपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोरखपुर आईटीएम गीडा के द्वितीय वर्ष की दो छात्रा इश
-
समाजवादी पार्टी होली पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पीडीए मिलन समारोह का आयोजन करेगी। इसे लेकर प्रदे
-
यूनिवर्सिटी परिसर में 2024 में होली खेलने को लेकर खूब हंगामा हुआ था। इस बार होली मिलन समारोह के लिए
-
मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह जनता दर्शन में गोरखनाथ मंदिर परिसर में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक पहुंच
-
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी के बजट सत्र में विधान परिषद को संबोधित करते हुए महाकुंभ के आ