कृषि विश्वविद्यालय में 400 किसान महिलाओं का 12 दिवसीय प्रशिक्षण 7 से शुरू
अयोध्या।आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के पारिवारिक संसाधन प्रबन्ध एवं उपभोक्ता विज्ञान विभाग के द्वारा जनपद अयोध्या तथा सुल्तानपुर के कुल 16 गाँवों की 400 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाना है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कृषक महिलाओं को श्रम दक्षता की जानकारी देना है। जिससे उनके समय व ऊर्जा की बचत हो सके और इस समय व ऊर्जा को महिलाएं उद्यमिता विकास में लगाकर अपने सामाजिक व आर्थिक स्तर का उत्थान कर सके। श्रम दक्षता से उनकी स्वास्थ्य समस्याओं में भी सुधार होगा इस प्रशिक्षण में कृषक महिलाओं हेतु बनाये गये विशेष कृषि उपकरणों का प्रदर्शन, कृषि दक्षता हेतु सृजित तकनीकी तथा कृषि आधारित उद्योगों का तकनीकी प्रदर्शन भी कराया जाएगा। यह प्रशिक्षण दिनांक 7-01-2022 से 18-01-2022 तक विश्वविद्यालय परिसर में सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डा.ब्रिजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता तथा अधिष्ठाता सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय डा. नमिता जोशी के निर्देशन में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की मुख्य अन्वेषक डा. आभा सिंह तथा सह अन्वेषक डा. सुमन प्रसाद मौर्या व डा. ए. के. सिंह हैं। इस कार्यक्रम हेतु सम्पूर्ण वित्तीय सहयोग राष्ट्रीय कृषि विकास योजना द्वारा दिया जा रहा है।
सम्बंधित खबरें
-
लखनऊ-21-04-2025- राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक
-
लखनऊ राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे के समक्ष हाईकोर्ट बार एसोसिए
-
गोरखपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोरखपुर आईटीएम गीडा के द्वितीय वर्ष की दो छात्रा इश
-
समाजवादी पार्टी होली पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पीडीए मिलन समारोह का आयोजन करेगी। इसे लेकर प्रदे
-
यूनिवर्सिटी परिसर में 2024 में होली खेलने को लेकर खूब हंगामा हुआ था। इस बार होली मिलन समारोह के लिए